डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर......
नागोराव स्कूल तिराहे पर विवाद के बाद हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी धराए
आरोपी –
- सैफ खान उर्फ सैफू पिता सलीम खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी गांधी चौक के पास, फजलबाड़ा
- अरमान खान पिता फिरोज खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी करबला, रविदास चौक
- अमन भौरे पिता संजू भौरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी फजलबाड़ा, गांधी चौक
गिरफ्तारी दिनांक: 11.08.2025
घटना का विवरण
दिनांक 10.08.2025 की रात लगभग 8:00 बजे, प्रार्थी प्रखर शर्मा पिता उमेश शर्मा (उम्र 19 वर्ष, निवासी मोपका) अपने पिता को मोटरसाइकिल से मंगला से जूना बिलासपुर होते हुए मोपका जा रहे थे।
नागोराव स्कूल तिराहे पर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG10/BX8253) चला रहा आरोपी सैफ खान, प्रार्थी की बाइक से टकरा गया।
इसी बात पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों अरमान खान और अमन भौरे को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर प्रार्थी और उसके पिता के साथ हाथ-मुक्का एवं धारदार हथियार से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।
कानूनी कार्यवाही
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 404/25 धारा 109(1), 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) BNS एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपियों को रायपुर रोड से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं बटनदार चाकू बरामद कर, उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कार्यवाही में विशेष योगदान
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि कृष्ण कुमार यादव, सउनि भोलेनाथ तिवारी, आरक्षक गोकुल जांगड़े, धीरेन्द्र तोमर, अमित सिंह, रत्नाकर सिंह राजपूत एवं धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।