डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए 22 गुंडा बदमाश और 6 निगरानी बदमाशों की जांच की। चेकिंग के दौरान चिंगराजपारा सुभाष चौक से हिमेश साहू उर्फ राहुल को धारदार चाकू लहराते पकड़ा गया, वहीं मोपका से दीपेन्द्र वर्मा 22.5 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमत 4,450 रु.) के साथ गिरफ्तार हुआ।
इसके अलावा, झुंड बनाकर उपद्रव करने वाले 6 अन्य बदमाश—रोशन पटेल, आदर्श सेन, अजय पटेल, धीरज दास, आशीष यादव और राजा यादव—को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निलेश पांडेय और पुसके मोपका प्रभारी भावेश सेण्डे के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।