डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान.....
बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने लूटपाट की दो वारदातों का महज़ कुछ घंटों में पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद रंग की इनोवा कार, बजाज पल्सर बाइक और 3,000 रुपए नकद जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
- शैलेंद्र ध्रुव (25 वर्ष), निवासी जोगीपुर रहंगी, थाना चकरभाठा।
- अनुराग गोस्वामी (19 वर्ष), निवासी जोगीपुर रहंगी, थाना चकरभाठा।
- विक्रम यादव (27 वर्ष), निवासी इमलीडीह तेलीबांधा, रायपुर।
- दीपक दास मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, बलौदा बाजार।
वारदात का सिलसिला
9 और 10 अगस्त की दरमियानी रात चकरभाठा बिजली ऑफिस के पास से प्रार्थी बलराम मंडावी की पल्सर बाइक चारों आरोपियों ने लूट ली। उसी बाइक से दो आरोपी वाणीराव पेट्रोल पंप, रहंगी के पास पहुंचे और प्रार्थी शिवकुमार सूर्यवंशी से ₹9,000 की लूटपाट कर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू ने टीम गठित कर महज कुछ घंटों में चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने दोनों लूट की वारदातों को स्वीकार किया। सभी को बीएनएस की धारा 309(6) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
थाना प्रभारी उत्तम साहू, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल ध्रुवे, मोहन सोनी, आरक्षक सतपुरन जांगड़े, योगेंद्र खूंटे, सुधीर कश्यप, मनीष साहू, विनोद शास्त्री।