जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी : 8 वर्षीय बालक अपहरण मामले का 48 घंटे में पर्दाफाश, चचेरा भाई निकला मास्टरमाइंड

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र से 8 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर टीम व थाना मुलमुला पुलिस की तत्परता से बालक को जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के करियाम क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।


👉 मुख्य बिंदु

  • चचेरा भाई और उसके साथी निकले आरोपी
  • अपहरण की वजह पुराना जमीन विवाद
  • 10 लाख रुपये फिरौती मांगने की थी योजना
  • लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, हजारों मोबाइल नंबरों की जांच
  • आरोपियों के कब्जे से 02 टेम्पो ट्रेक्स व गामा तूफान वाहन जब्त

गिरफ्तार आरोपी

  1. राहुल टंडन पिता शिवचरण टंडन (25 वर्ष), निवासी लगरा, थाना मुलमुला
  2. प्रशांत कुमार मैना पिता अभिमन्यु मैना (19 वर्ष), निवासी खपरी, थाना मुलमुला
  3. उमेश दिवाकर उर्फ ननकी पिता संतू दिवाकर (19 वर्ष), निवासी खपरी, थाना मुलमुला


घटना का विवरण

दिनांक 25.08.2025 को शाम 5 बजे ग्राम लगरा से 8 वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 264/2025 पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साइबर टीम को लगाया गया।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में बालक के बड़े पिता के बेटे राहुल टंडन के वाहन की लगातार गतिविधियां नजर आईं। पूछताछ में विरोधाभास पकड़े जाने पर राहुल ने साजिश का खुलासा किया। पुरानी जमीन विवाद व फिरौती की लालच में राहुल ने अपने दोस्तों के साथ अपहरण की योजना बनाई थी।

घटना के दिन राहुल ने अपने चचेरे भाई (अपहृत बालक) को पोल्ट्री फार्म ले जाकर अपने साथियों को सौंप दिया। आरोपी प्रशांत व उमेश ने किराए के वाहन से बालक को जंगल क्षेत्र ले जाकर छिपाया। पुलिस की सक्रियता व तकनीकी जांच से पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ और बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया।


पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, सउनि हेमलाल महिलगे, प्रमोद महार, प्रआर आर. बलबीर सिंह, राजमणी द्विवेदी, आर. राजेंद्र राठौर तथा साइबर टीम प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक व उनकी टीम – विवेक सिंह, मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, श्रीकांत सिंह, प्रदीप दुबे, सहबाज खान, माखन साहू और रोहित कहरा का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post