डेली न्यूज़ टाइम्स ... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। संत परंपरा के महान संत धर्मराज गुरु बालक दास जी की जयंती पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 28, 29 और 30 अगस्त को किया जा रहा है। इस आयोजन की औपचारिक शुरुआत स्वामी अभय देवराज जी ने की। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समाज के सभी वर्गों—युवा, महिलाएं, पुरुष, विद्यार्थी और प्रबुद्ध जनों—को एक मंच पर एकत्र करना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम की तैयारी की शुरुआत विधायक पुन्नूलाल मोहले के निवास से निमंत्रण वितरण के साथ की गई। इस अवसर पर इंजीनियर रामफल मांडे, सामाजिक कार्यकर्ता जगन्नाथ लहरी, आशुतोष लहरी सहित सतनामी समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आयोजन का नेतृत्व सतनामी समाज द्वारा किया जा रहा है, और इसका उद्देश्य समाज में एकता, चेतना और जागरूकता लाना है।
कार्यक्रम स्थल की घोषणा शीघ्र की जाएगी।