डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे की मांगों को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वीकार करते हुए आज गौरेला में 1 करोड़ 72 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही आगामी विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये की घोषणाएं भी कीं।
उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। यह दौरा क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।