डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर... इंदिरा विहार सरकंडा निवासी अयोध्या यादव ने वार्ड-32 के पार्षद अमित तिवारी और उनके भाई अभिषेक तिवारी पर 23 लाख रुपये की जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है
शिकायतकर्ता अयोध्या यादव ने बताया कि नवंबर 2020 में उन्होंने जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित सुभाष कॉम्प्लेक्स में एक दुकान किराए पर ली थी, जिसे पहले अभिषेक तिवारी संचालित कर रहे थे। बातचीत के दौरान अभिषेक ने दुकान छोड़ने की बात कहते हुए नया किरायानामा उन्हीं के माध्यम से जारी रखने की बात कही, जिस पर यादव ने सहमति जताई और किराया देना जारी रखा।
अयोध्या यादव का आरोप है कि कारोबार में बढ़ोतरी के बाद अभिषेक तिवारी अपने तीन साथियों के साथ दुकान में आए और 23 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिषेक तिवारी ने उन्हें कई बार जबरन उठवाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पार्षद अमित तिवारी ने थाना सिविल लाइन बुलाकर यादव पर राजनीतिक दबाव बनाया और रिश्तेदारों के उच्च संपर्कों का हवाला देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
पार्षद अमित तिवारीफिलहाल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शिकायत की पुष्टि के बाद जांच की प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना है। पूरे मामले में अभी पार्षद या उनके भाई की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।