डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर.....
सरकंडा पुलिस ने लिंगियाडीह स्थित शीतला मंदिर के पास दबिश देकर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 120 नग NRx Nitrosum टैबलेट (कीमत ₹10,800) और ₹520 नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री हो रही है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक युवक संदिग्ध हालत में मिला, जिसकी पहचान रेहान खान उर्फ राज (19 वर्ष), निवासी ओम नगर, जरहाभाठा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास काले पॉलिथिन में रखी 120 नग प्रतिबंधित Nitrosum टैबलेट मिलीं।
पूछताछ में रेहान ने बताया कि ये टेबलेट लोकेश कारे (25 वर्ष), निवासी मंझवापारा द्वारा बिक्री के लिए दी गई थीं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर लोकेश को भी पकड़ लिया। दोनों के पास से वैध दवा बिक्री से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 22, 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
बरामद सामग्री:
- 120 नग प्रतिबंधित Nitrosum टैबलेट (कीमत ₹10,800)
- ₹520 नगद
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल
- नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल
- थाना प्रभारी (सरकंडा) निरीक्षक निलेश पाण्डेय
पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।