डेली न्यूज़ टाइम्स.../ जनहित खबर...
बिलासपुर। सेक्टर D यदुनंदन नगर में स्थित प्राइवेट स्कूल RNM पब्लिक स्कूल में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। स्कूल तक जाने वाले रास्ते में करीब 2 फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे रोजाना स्कूली बच्चे और उनके परिजन मजबूरी में कीचड़ व नाले के पानी से होकर गुजरते हैं।
स्कूल परिसर में न तो खेल मैदान है और न ही अभिभावकों के लिए वेटिंग हॉल या रूम। बारिश में पेरेंट्स और छोटे-छोटे बच्चे खुले में भीगने को मजबूर हैं।
ये कोई जंगल नहीं हैं स्कूल के सामने बाहर का नजारा हैंजब इस संबंध में स्कूल प्रशासन से सवाल किया गया तो गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया गया। स्थानीय लोगों व अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।
✔ समस्या:
- रास्ते में 2 फीट पानी
- कोई प्ले ग्राउंड नहीं
- पेरेंट्स के लिए वेटिंग एरिया नहीं
✔ मांग:
- रास्ते की सफाई व पानी निकासी
- स्कूल में बच्चों के लिए खेल मैदान
- अभिभावकों के लिए वेटिंग हॉल का निर्माण