डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने साइबर टीप लाइन से मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का नाम मुकेश कुमार माधवानी उर्फ मुक्कु (42 वर्ष), निवासी अशोक नगर, महामाया आईटीआई के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 626/2025, धारा 67बी आईटी एक्ट व 15 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजनेश सिंह के निर्देश पर शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन, आईपी एड्रेस व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जप्त किया गया है।
पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आरोपी को 12 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।