डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
📍 जांजगीर –
शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला जांजगीर में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव, प्रतिभा सम्मान एवं पौधारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कक्षा 6वीं की नवप्रवेशित छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया गया।
👧 ऑपरेशन उपहार के तहत जिला पुलिस जांजगीर-चांपा की ओर से छात्राओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, जिससे उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रेरणा मिल सके।
🎓 पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को शिक्षा की महत्ता समझाई और मेहनत व लगन से पढ़ाई कर जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
👮 नगर पुलिस अधीक्षक कविता राजपूत ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह और सुरक्षा गाइडलाइन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिक्षिकाओं को भी बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
🌱 कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति, जिला आयुक्त स्काउट गाइड, स्कूल शिक्षकगण और रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रहा।