सिम्स अस्पताल गेट के सामने चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर, 07 जुलाई 2025:
सिम्स अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने लोहे का धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमकाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक यादव पिता स्व. रवि यादव, निवासी सहगल गली, शिव मंदिर के पीछे, मसानगंज, कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के रूप में हुई है।

जब्त सामग्री:

  • एक लोहे का धारदार चाकू

घटना का विवरण:
दिनांक 07.07.25 को पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सिम्स गेट के पास धारदार चाकू लेकर आम नागरिकों को डरा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनीश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर दबिश दी गई।

टीम द्वारा मौके पर आरोपी को पकड़ा गया, जिसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी द्वारा चाकू संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सीता साहू, आरक्षक नवल पैकरा एवं राहुल जगत का विशेष योगदान रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post