ठगी करने वाला तन्मय देवांगन गिरफ्तार, मेडिकल शॉप में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर की थी ठगी.. सरकंडा पुलिस ने फिर साबित की अपनी तत्परता

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने मेडिकल शॉप में ऑनलाइन पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर 1700 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी तन्मय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेडिकल से वेट मशीन व शुगर स्ट्रिप खरीदकर फर्जी यूपीआई पेमेंट का मैसेज दिखाता था


प्रार्थी चंद्रकांत साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति मेडिकल से 1700 रुपये का सामान खरीद कर पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर फरार हो गया। जांच में सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान सूर्या विहार सरकंडा निवासी तन्मय देवांगन (25 वर्ष) के रूप में हुई।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि खर्च के लिए पैसे नहीं होने से मोबाइल में फर्जी प्रेंक एप डाउनलोड कर ऑनलाइन पेमेंट का नकली मैसेज बनाता था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त विवो वन प्लस-9 मोबाइल जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया।

सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post