जांजगीर-चांपा पुलिस का विशेष अभियान: यातायात नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जांजगीर चापा....

जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की है।


🔸 प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई
बुलेट और अन्य मोटरसाइकिल में अवैध प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 08 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। सभी वाहनों से प्रेशर हॉर्न व साइलेंसर मौके पर ही हटवाए गए।

🔸 नो एंट्री में ट्रकों की आवाजाही पर जुर्माना
थाना पामगढ़ क्षेत्र के सहसा मोड़ पर नो एंट्री में ट्रक चलाते पाए गए 02 चालकों पर ₹2500-₹2500 का जुर्माना तथा परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर एक अन्य ट्रक चालक से ₹5000 का जुर्माना वसूला गया।

🔸 अन्य यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई
तेज रफ्तार, बिना हेलमेट बाइक चलाना, ट्रिपल सवारी, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना जैसे नियम तोड़ने पर 78 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

🛑 उच्च न्यायालय के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया गया।


👮‍♂️ अभियान का नेतृत्व

इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान निरीक्षक सुभाष चौबे, उपनिरीक्षक लालन पटेल, एएसआई सुरेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक चंद्रशेखर ओग्रे, भूपेंद्र कोसले, मनोज राठौर, उपेंद्र राठौर सहित पुलिस दल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।



🚦 यातायात पुलिस की नागरिकों से अपील:

  1. नशे में वाहन न चलाएं
  2. तेज गति से वाहन न चलाएं
  3. हेलमेट का उपयोग करें
  4. बाइक पर तीन सवारी न करें
  5. मालवाहक में सवारी न बैठाएं
  6. रात्रि में वाहन चलाते समय सतर्क रहें
  7. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें
  8. नाबालिगों को वाहन न चलाने दें
  9. यातायात नियमों का पालन करें

📌 यातायात सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post