हीरापुर में बिना नंबर एक्टिवा से हीरोइन ड्रग्स चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, एक लाख का माल जब्त

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

रायपुर। कबीर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर वेदांत वाटिका के पास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी अमृतपाल सिंह (20 वर्ष), निवासी टाटीबंध गुरसागर नगर थाना आमानाका, बिना नंबर की एक्टिवा में बैठकर चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा था।


पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 6.91 ग्राम चिट्टा, एक्टिवा वाहन, दो मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत कुल एक लाख एक सौ रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 121/25 धारा 21(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुनील दास, सउनि. घनश्याम साहू, प्रआर. अलोप राठौर, आरक्षक दीपक ठाकुर व मोसिन खान की भूमिका रही।

रायपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post