बिलासपुर मे हेरा फेरी मूवी का स्कीम... 56 दिन में पैसा डबल करने का झांसा!....सिंधी कॉलोनी में चल रही संदिग्ध स्कीम, करोड़ों के घोटाले का अंदेशा..

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..

बिलासपुर..
शहर की सिंधी कॉलोनी में '56 दिन में पैसा डबल' करने का लालच देकर बड़ी रकम वसूली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों को वास्तव में तय समय पर दोगुना पैसा मिला भी है, जिससे स्कीम की चर्चा तेजी से फैल रही है। अब बड़ी संख्या में लोग लालच में आकर निवेश की तैयारी में हैं।


लेकिन सवाल ये उठता है कि जब बैंक और बीमा कंपनियां सालभर में महज 7 से 12 प्रतिशत रिटर्न देती हैं, तो आखिर कोई महज 56 दिन में पैसा कैसे डबल कर सकता है? क्या यह पोंजी स्कीम है? या फिर शहर में करोड़ों का नया घोटाला खड़ा होने वाला है?

पुराने घोटालों की यादें ताजा

बिलासपुर में इससे पहले भी कई चिटफंड घोटाले हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जिंदगी भर की कमाई डूब गई। सिंधी कॉलोनी में चल रही ये स्कीम भी वैसा ही कोई खेल नजर आ रही है।

सूत्रों का दावा

कई लोगों ने गुपचुप तरीके से निवेश किया है। कुछ को पैसा लौटने की खबर के बाद अब और लोग भी निवेश करने को बेताब हैं। सवाल ये भी है कि इस पूरे नेटवर्क को किसका संरक्षण प्राप्त है और इसके पीछे कौन-कौन बड़े चेहरे हैं?

जांच की मांग

यह मामला पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के लिए गंभीर जांच का विषय है। यदि समय रहते इस खेल का पर्दाफाश नहीं हुआ तो बिलासपुर में फिर से करोड़ों रुपये का चूना लग सकता है।

प्रशासन, पुलिस और समाज के जागरूक लोगों को आगे आकर इस तरह की स्कीमों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

बिलासपुर पुलिस ने पहले ही अपील कर चुकी हैं 

लालच में आकर अपना पैसा जोखिम में न डालें, सतर्क रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post