राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हॉकी मे सेजेस लिंगीयाडीह की छात्राएं सोनाक्षी यादव एवं अजमत परवीन का दमदार प्रदर्शन

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान.....
झारखंड रांची में चल रही 15 वी हॉकी इंडिया सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने अपने अभियान का विजयी शुभारंभ करते हुए  प्रारंभिक मैचों में वेस्ट बंगाल और तमिलनाडु को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया
 प्रतियोगिता दिनांक 3 से 14 जुलाई तक आयोजित है जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में चल रहे प्रतियोगिता में  छत्तीसगढ़ ने अपने पहले मैच में वेस्ट बंगाल को 5 -- 0 से और दूसरे मैच में तमिलनाडु को 2-- 1 से हराया प्रतियोगिता में देश की विभिन्न राज्यों की 28 टीमे में भाग ले रही है विद्यालय की दो छात्राएं सोनाक्षी यादव एवं अजमत परवीन भी प्रदेश की टीम में चयनित हुई दोनों दसवीं कक्षा में अध्यनरत है विद्यालय के व्यायाम अनुदेशक धनीराम यादव ने बताया कि विगत दिनों राष्ट्रीय के पूर्व चयन स्पर्धा राजनांदगांव में आयोजित किए गए जिसमें 28 बेहतर खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण कैंप के लिए किया गया था कोचिंग कैंप के पश्चात सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया विद्यार्थियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम .के मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल तिवारी, रामेश्वर जायसवाल  श्रीमती अनामिका तिवारी मंजू सिंह मैडम हेडमास्टर शैलेंद्र शर्मा,  गौरव मंगरुलकर धीरेंद्र शर्मा अरुंधति साहू निहारिका तिवारी ,रिचा तिवारी एवं सभी शिक्षक गणों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की

Post a Comment

Previous Post Next Post