डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
कांकेर। परलकोट क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गोण्डाहूर पुलिस ने शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जिससे लगभग 11 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।
गिरफ्तार महिला चोर का नाम:
श्रीमती साधना उर्फ सपना मंडल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-41, पुरूषोत्तमनगर, थाना पखांजूर।
11 जुलाई 2025 को अरुण बढ़ाई, निवासी पीव्ही-52 ने थाना गोण्डाहूर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला आरोपी पिछले एक साल से परलकोट क्षेत्र में सक्रिय थी।
बरामद सामग्री:
- सोने-चांदी के जेवरात: 6 लाख रुपये
- नगद राशि: 4,47,300 रुपये
- स्कूटी (अपराध में प्रयुक्त): 50,000 रुपये
- कुल जब्त माल: 10,97,300 रुपये।
आरोपी महिला भीख मांगने और बीमारी का बहाना कर सुनसान घरों की रेकी करती थी। मौका मिलते ही घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। आरोपी ने गोण्डाहूर, पखांजूर, बांदे, बड़गांव क्षेत्र में चोरी करना कबूल किया है।
पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।