डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
रायपुर। रेंज साइबर थाना रायपुर पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से म्यूल बैंक खातों का संचालन करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी POS एजेंट सिम विक्रेताओं से फर्जी नाम व दस्तावेजों के आधार पर बड़ी संख्या में सिम कार्ड खरीदता था। इन फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल वह विभिन्न म्यूल बैंक खातों को संचालित करने के लिए करता था, जिनका उपयोग ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों में किया जा रहा था।
साइबर थाना रायपुर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गोंदिया (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई से फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिये हो रहे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साइबर थाना रायपुर की टीम द्वारा आगे की जांच जारी है।