डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। मोपका थाना अंतर्गत ग्राम बिजोर के पास एक व्यक्ति को जबरन रोककर गाली-गलौच, मारपीट करने और शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
प्रकरण क्रमांक 909/25 में भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 126(2), 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- तुषार उर्फ लक्की यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामायण चौक, बहतराई
- प्रहलाद यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी रामायण चौक, बहतराई
- सूरज साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामायण चौक, बहतराई
घटना का विवरण:
दिनांक 30 जून 2025 को चिंगराजपारा निवासी उमेद राम साहू (उम्र 55 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगौई उरेहापारा से अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहा था। ग्राम बिजोर के पास तीन युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौच करते हुए डंडे से मारपीट की और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मारपीट में पीड़ित के बाएं हाथ में चोट व सूजन आई।
रिपोर्ट के बाद उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई और निर्देशानुसार तत्काल टीम गठित कर तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद किया गया। आरोपियों को 01 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्यवाही में शामिल टीम:
इस कार्रवाई में मोपका पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी उपनिरीक्षक भावेश शेंडे, प्रआर मोहन मुरली राठौर, मनोहर लकड़ा और फूलसाय नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।