ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस की कार्रवाई: जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, ताश व नगदी जब्त

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी और कुल ₹1710 नकद जब्त किया है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. रामायण केवट पिता लक्षन केवट (50 वर्ष)
  2. बलदाउ केवट पिता सोनउ केवट (50 वर्ष)
  3. जोईधा केवट पिता गोफुलाल (36 वर्ष)
  4. ज्वाला पटेल पिता फूलवारी पटेल (30 वर्ष)
  5. तिल्ला उर्फ चक्रधारी पटेल पिता बिहारी पटेल (19 वर्ष)
  6. बहोरिक यादव पिता भरत यादव (31 वर्ष)
  7. अश्वनी निषाद पिता चंद्रिका निषाद (40 वर्ष)
    (सभी निवासी - खपरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर)

जिले में जुआ और सट्टा जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में बिल्हा थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खपरी मंदिर चौक के पास कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर टीम ने दबिश दी और सभी आरोपियों को मौके से पकड़ा।

सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 289/2025 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश साहू, प्रधान आरक्षक 1412, आरक्षक 1390, 1210 व 1431 की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने कहा है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post