झारखंड-पश्चिम बंगाल के 6 शातिर गिरफ्तार: देशभर में मोबाइल चोरी कर खातों से उड़ाते थे रकम, रायपुर से कनेक्शन, करोड़ों का ट्रांजेक्शन खुलासा

जिया उल्ला खान... डेली न्यूज़ टाइम्स...

रायपुर...

रायपुर। गुढ़ियारी थाना व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड और पश्चिम बंगाल के शातिर गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी देशभर के बाजारों में घूम-घूमकर मोबाइल चोरी कर खाते से रकम उड़ाते थे।



पहाड़ी चौक सब्जी मंडी से मोबाइल चोरी कर प्रार्थी के खाते से 99 हजार रुपये निकालने की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और बैंक डिटेल खंगालने के बाद पुलिस टीम ने कोलकाता और साहेबगंज (झारखंड) में लगातार एक हफ्ते तक डेरा डालकर आरोपियों को पकड़ा।

गिरोह तीन स्तर पर काम करता था। एक समूह मोबाइल चोरी करता, दूसरा खाते से रकम निकालकर पश्चिम बंगाल भेजता और तीसरा एटीएम से रकम निकालकर झारखंड पहुंचाता



गिरफ्तार आरोपी:

  1. विकास महतो - साहेबगंज, झारखंड
  2. यासीन कुरैशी - साहेबगंज, झारखंड
  3. शेख सुलेमान उर्फ राजन - कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  4. अंकित शर्मा - कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  5. सोनू मंडल - साहेबगंज, झारखंड
  6. पिंटू मोहले - साहेबगंज, झारखंड

बरामद:

  • 10 मोबाइल फोन
  • 1 लाख रुपये नकद
  • 10 एटीएम कार्ड

गिरोह का नेटवर्क बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली समेत दर्जनभर राज्यों में फैला है। पुलिस ने करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में दबिश दी जा रही है।

थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 327/25 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर आगे कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post