डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर, सीपत | ग्राम मटियारी में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाली महिला को सीपत पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी महिला के कब्जे से दो किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग ₹20,000) बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 27 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नव-निर्माण ढाबा, मटियारी के पास दबिश दी। मौके से सारदा शिकारी पति सचिन शिकारी (उम्र 35 वर्ष), निवासी शिकारी मोहल्ला, मटियारी थाना सीपत को गिरफ्तार किया गया।
आरोपिया के पास से काले रंग के पीठू बैग में रखे 2 किलो गांजा को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, प्रआर कौशल प्रसाद, आरक्षक प्रकाश जगत, ज्ञानेश्वर यादव एवं दीपक साहू का विशेष योगदान रहा