गौरेला में विकास कार्य की खुली पोल: 20 दिन में ही उखड़ गई सीसी रोड, गुणवत्ता पर उठे सवाल

डेली न्यूज़ टाइम्स... डेस्क खबर/ गौरेला...
नगर पालिका परिषद गौरेला द्वारा वार्ड क्रमांक 3 में कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महज बीस दिन पहले बनी यह सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है, जिससे यह साफ झलकता है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है।

चुनाव जीतने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने स्पष्ट रूप से कहा था कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत इससे एकदम उलट है। बीस दिन में सड़क की दुर्दशा ने पालिका की कार्यप्रणाली और ठेकेदार की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

स्थानीय रहवासियों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जनता के टैक्स से हो रहे कार्यों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और सीएमओ इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है...
वहीं दूसरी रोड वार्ड क्रमांक 12 नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष के वार्ड का है जो विगत एक माह पहले बनाई गई थी जहां पर लोग सिर्फ मोटर सायकल से आना जाना करते हैं उसके बाद रोड इतनी गुणवत्ता से बनाई गई है कि बिना गाड़ी घोड़ा चले  ही उखड़ रही है बोलना किसी चीज को आसान होता है लेकिन करना उतना ही मुश्किल जब से नगर पालिका परिषद का चुनाव हुवा है तब से लोगों को यही उम्मीद थी कि नगर पालिका गौरेला का विकास तेजी से हो क्यों कि सरकार पक्ष का अध्यक्ष जनता ने चुना है लेकिन राजनीतिक गलियारों के साथ साथ आम आदमी की जुबान पर ये चर्चा आम है कि सी एम ओ नारायण साहू पूरी तरह से नगर पालिका परिषद गौरेला को अपने हिसाब से चला रहे हैं ना कोई पार्षद की सुनी जाती है ना अध्यक्ष की जिसे निकाय के विकास कार्य पूरी तरह ठप है पुराने सुकृत कार्य जो ठेकेदारों के द्वारा कर दिया गया उनका भुक्तान तक नहीं किया जा रहा है  ना कोई गरीब मजदूर किसान का कोई काम होता है लोग घूमते नजर आते हैं अपनी छोटी छोटी समस्या को लेकर जैसे राशन कार्ड निराशित पेंशन किसी का कोई काम नहीं हो रहा है जिसके बाद लोग इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के पास अपनी समस्या लेकर जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में जाकर अपनी पीड़ा बताते हैं अगर यही हाल नगर पालिका परिषद गौरेला का रहा तो डबल इंजन की सरकार के अध्यक्ष चुनने का क्या फायदा जनता को

Post a Comment

Previous Post Next Post