डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर-विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा किए गए निवेशक सम्मेलन को लेकर उद्योग मंत्री से पूछे सवाल। विधायक श्री शुक्ला ने सदन में पूछा की वर्ष 2019 से 2023 तक उद्योग विभाग द्वारा कितने निवेशक सम्मेलन, किन-किन शहरों में कब-कब आयोजित किये ? इन आयोजनों पर कितनी-कितनी राशि व्यय की गई? सम्मेलनों के बाद किन-किन कंपनियों से, किन-किन उद्योगों हेतु, कितनी-कितनी राशि के एमओयू किये गये? एमओयू के आधार पर किन-किन कंपनियों ने प्रदेश में कितने उद्योगों में कितनी-कितनी राशि का निवेश किया?
इस पर जवाब देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बताया की वर्ष 2019 से 2023 तक उद्योग विभाग द्वारा कुल 05 निवेशक सम्मेलन विभिन्न स्थानों जिनमें कनाडा, कोलोन जर्मनी, बोस्टन-न्यूयॉर्क संयुक्त राज्य अमेरिका, बाली इण्डोनेशिया तथा नई दिल्ली में आयोजित किये गये । आयोजनों में कुल राशि 4,08,19,530 (शब्दो में राशि रू. चार करोड आठ लाख उन्नीस हजार पांच सो तीस) का व्यय हुआ है। मंत्री ने बताया की इस अवधि में 218 एमओयू निष्पादित किए गए,जिनमें से 32 एमओयू निरस्त हो गए है वर्तमान में 186 एमओयू प्रभावशील है। इसमें 127922.54 करोड़ प्रस्तावित थे मगर 19898.37 करोड़ निवेश हुए है। इसमें एक भी विदेशी कंपनी से कोई एमओयू नहीं हुआ है।
इसके अलावा विधायक सुशांत ने उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नलकूप और हैण्डपंप को लेकर सवाल पूछा की विभाग द्वारा कुल कितने हैंडपंप स्थापित हैं? इनमें से कितने चार कितने बंद हैं ? हैंडपंपों के बंद होने के क्या कारण हैं? बंद हैंडपंपों को कब तक चालू किया जावेगा। विकासखण्डवार स्थलवार जानकारी उपलब्ध करावें? (ख) वर्ष 2023 से 20/06/2025 तक कितने हैंडप स्वीकृत किए गए? कितने नलकूपों का खनन किया गया? इनमें से कितने सफल तथा कितने असफल हुए। जिस पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया की 1022 हैण्डपंप स्थापित किये गये है। इनमें से 965 चालू एवं 57 बंद है। हैण्डपंपों के बंद होने का कारण एवं बंद हैण्डपंपों को कब तक चालू किया जावेगा, की विकासखण्डवार स्थलवार जानकारी संलग्न प्रपत्र-अ अनुसार है। (ख) वर्ष 2023 से 20/06/2025 तक 27 हैण्डपंप स्वीकृत किए गए है। 27 नलकूपों का खनन किया गया है। इनमें सभी 27 सफल हुए। इसके अलावा विधायक श्री शुक्ला ने बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के विस्तार में बेलतरा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत क्षेत्रों की जानकारी समेत बिलासपुर नगर निगम में वर्ष 2019 से 20 जून, 2025 तक विभागीय बजट एवं स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत कौन-कौन से विकास कार्य किए गए ? कार्यों के नाम, स्वीकृत राशि, व्यय राशि, पूर्ण/अपूर्ण/अप्रारंभ की जानकारी और कार्यों में अनियमितता अथवा गुणवत्ताहीन सामग्री उपयोग करने की शिकायत प्राप्त हुई या विभाग के संज्ञान में आयी? यदि हां तो क्या कार्यवाही की गई?