सिरगिट्टी क्षेत्र में रातभर चली सघन दबिश, 10 बदमाश गिरफ्तार, हथियार व अवैध शराब जब्त, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बदमाशो पर लगातार कार्यवाही जारी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर पुलिस ने सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक विशेष अभियान चलाकर असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी। गणेश नगर, चुचुहियापारा और नयापारा क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 बदमाशों को पकड़ा।


इस दौरान कुछ बदमाश पुलिस दबिश की सूचना मिलते ही भाग निकले, जिन्हें चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने कही है।

अभियान के दौरान-

  • 3 बदमाशों पर गिरफ्तारी वारंट की कार्रवाई हुई।
  • एक आरोपी के पास से अवैध शराब जब्त कर 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • 2 युवकों से घातक हथियार बरामद कर Arms Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
  • वहीं, 2 युवकों को संदिग्ध अवस्था में रात में घूमते हुए पकड़ा गया।

गिरफ्तार बदमाशों की सूची:

  1. रोशन मांडवी - निगरानी बदमाश
  2. जावेद खान - गिरफ्तारी वारंट
  3. रोशन मांडवी (दूसरा पता) - गिरफ्तारी वारंट
  4. पनदीप - गिरफ्तारी वारंट
  5. जवाहर बोर्ड - अवैध शराब बिक्री
  6. अभिषेक कश्यप - गिरफ्तारी वारंट
  7. मनीष कांति - Arms Act
  8. अभिषेक कुर्रे - Arms Act
  9. अजीत कुशवाहा - संदिग्ध अवस्था में रात में घूमना
  10. निखिल कुशवाह - संदिग्ध अवस्था में रात में घूमना

पुलिस का संदेश:
एसएसपी बिलासपुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का मकसद क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे रेड अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post