डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी यातायात पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए दूसरे स्कूटी का नंबर उपयोग कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जून 2025 को तोरवा, देवरीखुर्द निवासी राजेश साहू ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम पर ई-चालान जारी हुआ है, जबकि उनकी स्कूटी उस समय घर में खड़ी थी। संदेह होने पर पुलिस ने जांच की, जिसमें सामने आया कि किसी अन्य व्यक्ति ने उनके वाहन का नंबर अपनी स्कूटी पर लगाया है
पुलिस ने ITMS सिस्टम के माध्यम से स्कूटी की पहचान की और आरोपी शिवकुमार यादव (उम्र 46 वर्ष), निवासी पोंडी, थाना सीपत (वर्तमान निवास – तोरवा कॉलोनी, बिलासपुर) को वाहन सहित हिरासत में लिया। जब्त स्कूटी की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर का मिलान करने पर पुष्टि हुई कि नंबर प्लेट फर्जी है।
पुलिस ने जब्त किया:
- ई-चालान की प्रति
- ई-चालान की रसीद
- एक एक्टिवा वाहन
सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 338 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर 21 जून 2025 को न्यायालय में पेश किया।