नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मामले में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी किराना सामान लेने घर के पास गई थी। इस दौरान आरोपी संदीप शुक्ला उर्फ शुक्ला, पिता कृष्ण कुमार शुक्ला, उम्र 43 वर्ष, निवासी ऐलिना कॉलोनी, मोपका, तालाब के पास, सरकंडा, ने लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 864/2025, धारा 75(1)(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा और थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सरकंडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post