डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने आज बैलगाड़ी और ट्रैक्टर रैली के माध्यम से जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकाले गए इस जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों को समय पर खाद, बीज और दवाई नहीं मिलने पर नाराजगी जताई, साथ ही प्रदेश में स्कूलों को बंद करने और शिक्षकों-छात्रों के साथ हो रहे अन्याय का विरोध किया।
सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडे, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह, सियाराम कौशिक, छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह, प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला, इग्रिड मैकलाऊड़, राजेंद्र साहू डब्बू, जितेंद्र पांडे, चित्रकांत श्रीवास, भारत कश्यप, रामा बघेल, ऋषि पांडेय, स्वप्निल शुक्ला, सुभाष ठाकुर, अनिल शुक्ला, प्रशांत पांडे, संजय यादव, समीर अहमद, सत्य कली बावरे, पिंकी बत्ररा, सीमा घृतेश, दिलीप साहू, शहजादी कुरैशी, दिलीप पाटिल, पवन साहू सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।