डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने लिंगियाडीह क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 2800 रुपये है, और बिक्री की रकम 220 रुपये जब्त की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि उसका साथी फरार है
थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 880/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम:
मनोज भट्ठ उर्फ गुजू, पिता शिवकुमार भट्ठ, उम्र 27 वर्ष, निवासी अटल आवास एम/78, लिंगियाडीह, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
मामले का विवरण:
जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सरकंडा पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 'गुजू' नामक युवक अपने क्षेत्र में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लारा उर्फ शैलेन्द्र नेताम नामक व्यक्ति उसे रोज 300 रुपये देकर शराब दुकान से 4-4 पाव शराब खरीदने भेजता था और दुकान बंद होने पर या खुलने से पहले अवैध बिक्री करने को कहता था। आरोपी की तलाशी में 35 पाव देशी प्लेन शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई।
फरार आरोपी लारा उर्फ शैलेन्द्र नेताम की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।