डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर......
गढ़मुक्तेश्वर (उत्तर प्रदेश) में 27 जून से 01 जुलाई तक आयोजित जूनियर बेसबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बालक टीम ने राजस्थान को 04-01 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में हिमेश दास, यश, सुनील, कृष, देवेंद्र, सूरज और भावेश ने शानदार प्रदर्शन किया।
अब फाइनल मुकाबला मंगलवार को दिल्ली की टीम के साथ खेला जाएगा। टीम के प्रदर्शन को देखते हुए स्वर्ण पदक की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
वहीं, बालिका टीम का सेमीफाइनल मुकाबला दिल्ली के साथ हुआ, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब बालिका टीम कांस्य पदक के लिए राजस्थान से भिड़ेगी।
टीम के कोच एवं मैनेजर लखन लाल देवांगन, राजा जोशी, विकास यादव और नेहा यादव हैं।
छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की अध्यक्ष श्रीमती पलक जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. कैरोलाइन सत्तूर, महासचिव सुश्री मिताली घोष, और फाउंडर मेंबर्स मृत्युंजय शर्मा, मुकेश कश्यप, अंकुर रजक, संदीप गाहीरे, योगेंद्र यादव और शत्रुघ्न वर्मा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी हैं।