डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में हुक्का फ्लेवर और सामग्री की अवैध बिक्री करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने करीब 2.57 लाख रुपये की हुक्का सामग्री जब्त की है।
पुलिस को 29 जून को सूचना मिली थी कि सीएमडी चौक और अग्रसेन चौक क्षेत्र में कुछ लोग हुक्का फ्लेवर और अन्य सामग्री की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तारबाहर थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार और एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दबिश दी।
सीएमडी चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास आरोपी प्रदीप वाधवानी (उम्र 42 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे और उसके घर से कुल ₹2,28,910 मूल्य की हुक्का फ्लेवर और सामग्री बरामद की गई।
इसके अलावा अग्रसेन चौक स्थित पान सेंटर से संचालक के पास से ₹28,210 की हुक्का सामग्री जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4, 21(1) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व जवान:
रामनरेश यादव, देवमुन पुहुप, नरेश बड़ा, निखिल राव, तदबीर पोर्ते, प्रेम सूर्यवंशी, भागीरथी गेंदले, राजेश श्रीवास, राहुल राजपूत और रूपलाल चंद्रा।