भ्रामक खबरों का खंडन: होटल टाईम स्क्वेयर में की गई जुआ कार्रवाई पूर्णतः वैध और पारदर्शी थी – बिलासपुर पुलिस

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर.....

कुछ ऑनलाइन न्यूज पोर्टलों द्वारा थाना तारबाहर एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई को लेकर जो भ्रामक एवं निराधार समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं, उनका बिलासपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से खंडन किया जाता है।


होटल टाईम स्क्वेयर में दिनांकित कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5, भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशानुसार की गई थी। यह पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई।

✅ मौके पर से 52 पत्ती ताश और ₹5,16,000 नगद जब्त किए गए थे।
✅ कुल 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
✅ कार्रवाई से संबंधित सभी दस्तावेज एवं साक्ष्य विधिवत संकलित किए गए हैं।

🔴 ऐसे निराधार दावे, जिनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है, न केवल पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करते हैं, बल्कि समाज में भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न करते हैं।

📢 बिलासपुर पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। कृपया केवल आधिकारिक एवं सत्यापित स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा करें और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post