डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..
बिलासपुर। थाना हिरी क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला वर्ष 2023 से लंबित था।
अपराध क्रमांक – 265/2023
धारा – 363, 366, 376 भादवि एवं 5(j)(ii), 6 पॉक्सो एक्ट
गिरफ्तार आरोपी – मनोज निर्मलकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी हरदी, थाना हिरी, जिला बिलासपुर
घटना के अनुसार, एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार खोजबीन शुरू की।
जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी मनोज निर्मलकर नाबालिग को लेकर फरार है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया।
महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का बयान धारा 161 जाफौ/180 बीएनएसएस के अंतर्गत दर्ज किया गया, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।