फेसबुक पोस्ट को लेकर पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार, पीएम मोदी और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति उस समय गर्मा गई जब पूर्व विधायक अरुण तिवारी को बुधवार को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हाल ही में चर्चा में आए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर था, जिसमें कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की गई थी।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तिवारी को रतनपुर स्थित उनके फार्म हाउस से हिरासत में लिया गया। वहां पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें सिविल लाइन थाना लाया गया, जहां आईटी एक्ट और भड़काऊ भाषणों से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

बताया जा रहा है कि उनकी पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी की छवि को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर तीखी आलोचना और उकसाने वाले विचार रखे गए थे। यह पोस्ट वायरल होने के बाद कई संगठनों और भाजपा समर्थकों ने कड़ी आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

फिलहाल इस मामले को लेकर सियासी हलकों में हलचल है और विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post