भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ परिवहन अधिकारी आनंद रूप तिवारी निलंबित

डेली न्यूज़ टाइम्स...जिया उल्ला खान..

बिलासपुर:-  छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर, आनंद रूप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब तिवारी कोटा के अनुविभागीय अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और अरपा-भैंसाझार-चकरभाटा नहर निर्माण परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए।


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि तिवारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही और उदासीनता बरती। जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार, भू-अर्जन प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के साथ-साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन भी पाया गया, जिसकी पुष्टि जांच रिपोर्टों में की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post