कोटमीसोनार की पूर्व महिला सरपंच लाखों की गबन के मामले में गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

जांजगीर-चांपा, 
थाना अकलतरा पुलिस ने ग्राम पंचायत कोटमीसोनार की पूर्व सरपंच रामीन बाई नेताम को लाखों रुपये की राशि का गबन और कूटरचना करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब वह फरार चल रही थी।


क्या है मामला:
वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में ग्राम पंचायत कोटमीसोनार को शासन से 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत बड़ी धनराशि प्राप्त हुई थी। आरोप है कि तत्कालीन सरपंच और सचिव ने आपसी मिलीभगत से ₹25,13,528 की राशि का दुरुपयोग कर गबन किया। मामले की शिकायत पर जांच दल गठित किया गया था।

जांच में पाया गया कि उक्त राशि का उपयोग नियमों के विरुद्ध किया गया और शासकीय योजनाओं के नाम पर फर्जी भुगतान दर्शाया गया। इसके आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 233/2025 के तहत धारा 420, 409, 34 भादवि के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया।

अब तक की कार्रवाई:
पूर्व में पंचायत सचिव ईलाही मोहम्मद कुरैशी, निवासी बलौदा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं, फरार चल रही तत्कालीन सरपंच रामीन बाई नेताम, उम्र 42 वर्ष, निवासी कोटमीसोनार को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

जांच और कार्रवाई में योगदान:
पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दी गई। कार्रवाई में थाना अकलतरा के प्रभारी निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय और ASI कश्यप की सक्रिय भूमिका रही।
इस प्रकरण में आगे की विव

Post a Comment

Previous Post Next Post