डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर.....
♦️ पुलिस की सख्ती: ग्रामीण क्षेत्र में पकड़ी गई 16 लीटर अवैध कच्ची शराब ♦️ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी
बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी:
- दिलेराम भैना पिता टिबलू, उम्र 46 वर्ष, निवासी लोहर्सी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
- सुखनंदन जांगड़ा पिता दिल मोहन जांगड़े, उम्र 32 वर्ष, निवासी पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई
जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में आबकारी और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रायपुर रोड व उसके आसपास के ढाबों पर खुलेआम शराब बेचने और ग्राहकों को वहीं बैठाकर पिलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन ढाबों पर न केवल अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है, बल्कि रात के समय यह स्थान असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनते जा रहा है।
🔸 स्थानीय नागरिकों की शिकायत:
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सिमटकर रह गया है, जबकि रायपुर रोड जैसे व्यस्त और प्रमुख मार्ग पर स्थित ढाबों में अवैध शराब बिक्री की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके बावजूद इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है।
🔸 जनहित की माँग:
- ऐसे ढाबों की निगरानी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
- आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त छापेमारी की जाए।
- ढाबा संचालकों पर सख्त कानूनी कार्यवाही हो ताकि यह प्रवृत्ति बंद हो।