डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | थाना - सरकंडा
सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से छिने गए मोबाइल फोन और सोने की चेन, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹90,000 है, पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि उसका एक साथी अब भी फरार है।
घटना का विवरण:
प्रार्थी राममूर्ति साहू, उम्र 53 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 56, चांटीडीह, सरकंडा ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30 मई 2025 की रात लगभग 11:45 बजे वह अपने ससुराल से लौटकर चांटीडीह जा रहा था। रास्ते में शनिचरी शराब भट्ठी के पास, नया बैराज के सामने, वह अपने मोबाइल से बात कर रहा था। तभी वहां खड़े दो लड़कों ने अचानक झपट्टा मारते हुए उसका मोबाइल फोन और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और बैराज की ओर भाग निकले।
रिपोर्ट के आधार पर सरकंडा थाना में धारा 304(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई:
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मनीष गंधर्व अपने साथी अंकित साहू के साथ घटना की रात राह चलते लोगों को रोक-रोककर परेशान कर रहा था। मुखबिर से मिली इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने शनिचरी बाजार में घेराबंदी कर मनीष गंधर्व को पकड़ा।
पूछताछ के दौरान मनीष गंधर्व ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अंकित साहू के साथ मिलकर उक्त झपटमारी की थी। आरोपी की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन और सोने की चेन बरामद कर ली गई है। जब्ती की कार्यवाही के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, उसका साथी अंकित साहू अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
थाना प्रभारी निलेश पांडेय के साथ
- प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह
- प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह
- आरक्षक विवेक राय
- आरक्षक विकास यादव
- आरक्षक संजीव जांगड़े
- आरक्षक एस. के. पाटले
इन सभी की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।