सरकंडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार, 6 गैस सिलेंडर जब्त

 डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान

बिलासपुर | 
सरकंडा थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से रिफिलिंग मशीन समेत कुल 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 बीएनएस एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1985 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. जितेन्द्र पटेल, उम्र 42 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास, लिंगियाडीह
  2. मानस साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी खमतराई मस्जिद के पास

मामले का विवरण:
5 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि आर्या गैस रिपेयरिंग और पूर्णिमा किचन गैस रिपेयरिंग नामक दुकानों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर सरकंडा पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर अलग-अलग दबिश दी।

आर्या गैस रिपेयरिंग दुकान में जितेन्द्र पटेल अवैध रूप से रिफिलिंग करते पकड़ा गया, जहां से 4 सिलेंडर बरामद किए गए। दूसरी ओर, पूर्णिमा किचन गैस रिपेयरिंग दुकान में मानस साहू रिफिलिंग करते मिला, जिसके पास से 2 सिलेंडर मिले। दोनों से कुल 6 सिलेंडर और एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई।

पंजीबद्ध अपराध क्रमांक:

  • 800/2025
  • 801/2025
    (धारा 287 बीएनएस, 3 एवं 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम)

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post