मोपका पुलिस की दबिश: जंगल में चल रही थी महुआ शराब की अवैध बिक्री, 35 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..

बिलासपुर। थाना सरकंडा अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मोपका की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब के साथ-साथ बिक्री की नकद रकम भी जब्त की गई है। मामले में आबकारी एक्ट की धाराओं 34(2), 34(1) ख के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


आरोपी का नाम:

  • सूरज धनवार, पिता तीजराम धनवार, उम्र 30 वर्ष
    निवासी – धनवारपारा, ग्राम चिल्हाटी, थाना सरकंडा क्षेत्र (पुलिस सहायता केंद्र मोपका के अंतर्गत)

मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई

18 जून 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिल्हाटी व कुटी के बीच जंगल में सूरज धनवार नामक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब बना कर बेच रहा है। सूचना को उच्चाधिकारियों से साझा किया गया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा और निरीक्षक निलेश पांडे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी सूरज धनवार को मौके से पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से:

  • दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी 30 लीटर महुआ शराब (15-15 लीटर)
  • एक डिब्बे में भरी 5 लीटर महुआ शराब
  • बिक्री की नकद रकम 320 रुपये

कुल 35 लीटर अवैध कच्ची शराब और नकद रकम समेत कुल कीमत 7320 रुपये की सामग्री जब्त की गई।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भावेश शेन्डे, सहायक उप निरीक्षक ढोलाराम मरकाम, आरक्षक सैय्यद अली, दीपक खांडेकर और मुरली भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की यह कार्रवाई “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान” के अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार पर नियंत्रण के प्रयासों का हिस्सा है

Post a Comment

Previous Post Next Post