डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर.....
बेलतरा विधानसभा के वार्ड क्र. 50 के पार्षद जय वाधवानी के राजकिशोर नगर स्थित कार्यालय मे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी जी के मन की बात का 123 वां संस्करण सभी के द्वारा जिसमें वार्ड की जनता भी इस कार्यक्रम मे सम्मिलित हुई
केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा बताया गया की प्रत्येक महीने के आखरी रविवार का देश की जनता मोदी जी के मन की बात सुनने का इंतजार करती है जिसमें देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश मे चल रहे अनेक विषयों पर अपने मन की बात करते है
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता पूरे देश मे बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम मे को सुनते है इसी कड़ी मे आज हमारे पार्षद के यहां इस कार्यक्रम को देखा गया।