डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में "ऑपरेशन प्रहार" चलाया गया
इस अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा के नेतृत्व में थाना कोनी की टीम — निरीक्षक राहुल तिवारी व अन्य स्टाफ द्वारा बीती रात कछार, लोंफंदी और सेंदरी क्षेत्र के रेत घाटों में रात्रिकालीन गश्त व निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान 6 ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का खनन कर परिवहन करते पाए गए। इनमें एक सोलिस ट्रैक्टर, एक पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और चार सोनालिका ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी वाहनों को जप्त कर थाना कोनी परिसर में सुरक्षित रखा गया है। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कोनी पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।