बेलतरा की सड़कों पर फिर दौड़ेगी सिटी बस...विधायक सुशांत शुक्ला की पहल रंग लाई,..तीन रूटों पर शुरू होगी नियमित सेवा

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...



बिलासपुर,...
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से बंद पड़ी सिटी बस सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। यह फैसला क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर लिया गया है, जिन्होंने इस संबंध में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर सिटी बस सेवा की बहाली की मांग की थी


विधायक सुशांत शुक्ला ने पत्र क्रमांक BL/BSP/2024/892 के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने उल्लेख किया कि क्षेत्र की जनता, विशेष रूप से छात्र, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने दी मंजूरी
विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी ने बेलतरा विधानसभा के तीन प्रमुख रूटों पर सिटी बस संचालन की अनुमति दे दी है। इससे क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण आबादी को शहर से सीधा जुड़ाव मिलेगा।

तीन प्रमुख रूटों पर चलेंगी बसें:

  • रूट क्रमांक 01: बिलासपुर रेलवे स्टेशन → सरकंडा → कोनी → रमतला → सेंदरी → कछार → लोफदी → अमतरा → चूमकवा → रानीगांव
  • रूट क्रमांक 02: मोपका → लगरा → पधी → मोहरा → सेलर → टेकर → नेवसा → जाली
  • रूट क्रमांक 03: राजकिशोर नगर → रामा ग्रीन कॉलोनी → खमतराई → बैमा → पौसरा → लखराम → गढ़वट → अकलतरी → सरबन देवरी

विधायक ने जताया आभार
विधायक सुशांत शुक्ला ने निर्णय पर संतोष जताते हुए कहा,
"मैं बेलतरा की जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में जो दिक्कतें आ रही थीं, उन्हें अब सुलझाया जा सकेगा। इसके लिए मैं डिप्टी सीएम श्री अरुण साव एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं।"

जनता में खुशी की लहर
सिटी बस सेवा की बहाली की खबर सुनते ही स्थानीय नागरिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ग्रामीण इलाकों से आने-जाने वाले यात्रियों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके जीवन को आसान बनाएगी और समय की बचत के साथ आर्थिक बोझ भी कम करेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post