शेख अशफाक बने पत्रकार कल्याण संगठन के बस्तर जिला अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

डेली न्यूज़ टाइम्स....बस्तर से रविश शर्मा की रिपोर्ट...

जगदलपुर, बस्तर। पत्रकारों के हित और कल्याण के उद्देश्य से कार्यरत पत्रकार कल्याण संगठन के बस्तर संभाग में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में संगठन की जिला इकाई के गठन के तहत वरिष्ठ पत्रकार श्री शेख अशफाक को बस्तर जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

श्री अशफाक वर्तमान में सेटेलाइट चैनल भारत न्यूज में संभाग प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और वर्षों से निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में संभाग अध्यक्ष विमलेंदु शेखर झा, उपाध्यक्ष एकनाथ पटेल, सचिव कुमार रोहित, संयुक्त सचिव रविश शर्मा, कोषाध्यक्ष अश्विनी कौशिक सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री अशफाक को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

बैठक में वक्ताओं ने संगठनात्मक मूल्यों, पत्रकारों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। साथ ही, पत्रकार सुरक्षा, प्रशिक्षण, सम्मान और सहयोग के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आश्वासन भी दिया गया।

श्री शेख अशफाक ने अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए बस्तर जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि पत्रकार समाज की सेवा का माध्यम है। मैं सभी साथियों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post