डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर रेंज साइबर थाना एवं एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट धारकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, डॉ. संजीव शुक्ला (भारतीय पुलिस सेवा) तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर, रजनेश सिंह (भारतीय पुलिस सेवा) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई।
अब तक की कार्यवाही के मुख्य बिंदु:
- रेंज साइबर थाना बिलासपुर में अपराध क्रमांक 09/2025 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच की गई।
- कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- इन आरोपियों के बैंक खातों से ₹1,30,50,636 (एक करोड़ तीस लाख पचास हजार छह सौ छत्तीस रुपए) की ठगी होना प्रमाणित हुआ है।
- म्यूल बैंक खातों का उपयोग क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट, फर्जी ऐप्स, ऑनलाइन टास्क, गूगल केवाईसी अपडेट व अन्य साइबर अपराधों में किया जा रहा था।
- पीड़ितों से संपर्क कर उनके बयान लिए गए एवं बैंक खातों की तकनीकी जांच कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम व विवरण:
- अब्दूल आदिल, उम्र 21 वर्ष, निवासी तालापारा, बजरंग चौक, ख्वाजानगर, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर
- संदीप श्रीवास, उम्र 30 वर्ष, निवासी आर.के. रेसीडेंसी, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
- विकास केंवट, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 05, रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
- समीर कश्यप, उम्र 31 वर्ष, निवासी महामायापारा, वार्ड नंबर 03, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
- कलेश कुमार धिवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी सोनारपारा, वार्ड नंबर 04, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
- नागेश्वर ठाकूर, उम्र 25 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
- करन सिंह ठाकूर, उम्र 33 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
- परमेश्वर जायसवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी हिर्री माइंस, वार्ड नंबर 16, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर
प्रमुख अधिकारियों एवं पुलिस टीम का योगदान:
इस विशेष अभियान में निम्न अधिकारियों एवं पुलिस टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा:
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) – राजेन्द्र जायसवाल
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) – अनुज कुमार
- उप पुलिस अधीक्षक (नगर, सिविल लाइन) – निमितेश सिंह
- निरीक्षक – राजेश मिश्रा, प्रभारी, रेंज साइबर थाना
- निरीक्षक – रविशंकर तिवारी
- सहायक उप निरीक्षक – सुरेश पाठक
- प्रधान आरक्षक – सैय्यद साजिद, विक्कू सिंह ठाकुर, दिग्विजय सिंह, देवमून सिंह पुहूप
- आरक्षक – बोधुराम कुम्हार, प्रशांत सिंह, विजेंद्र सिंह, मुकुंद नेताम, दीपक उपाध्याय, श्रीष तिवारी, चिरंजीव
बिलासपुर पुलिस की जन-संवेदनशील अपील:
मनी म्यूल बनना एक गंभीर अपराध है।
अपना बैंक खाता, मोबाइल नंबर, या किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को किसी लालच, वादे या झांसे में आकर न दें।
महत्वपूर्ण सावधानियाँ एवं कानूनी जानकारी:
- मनी म्यूल वह व्यक्ति होता है जो अपने बैंक खाते, वॉलेट या अन्य माध्यम से साइबर अपराधियों को ठगी की रकम ट्रांसफर करने में मदद करता है।
- यदि आपके खाते में ठगी की राशि ट्रांसफर होती है, तो आप पर मनी लॉन्ड्रिंग, आपराधिक साजिश एवं धारा 3(5), भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज हो सकता है।
- इस स्थिति में आपकी संपत्ति जब्त, बैंक खाता सील, और जेल अथवा आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है, भले ही आपने यह कार्य अनजाने में किया हो।
सुझाव:
- अपने खाते में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत संबंधित बैंक एवं पुलिस से संपर्क करें।
- किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल पर अपनी बैंक जानकारी साझा न करें।
- गूगल या टेलीग्राम पर निवेश/टास्क संबंधी किसी ऑफर पर विश्वास न करें।
सतर्क रहें, जागरूक रहें – साइबर अपराध से खुद को और समाज को सुरक्षित रखें।
बिलासपुर पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है।