सीएसईबी कॉलोनी चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा — दो किशोर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख रुपए का माल बरामद

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...

कोरबा, — थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने सीएसईबी कॉलोनी के एनडी क्वार्टर में हुई चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो अपचारी बालकों समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 4 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य घरेलू सामान बरामद किए गए हैं।


घटना का विवरण:

प्रार्थी पी.वी. सुब्रमणियम पिता स्व. पी.वी. राव, निवासी एनडी-42, सीएसईबी कॉलोनी, कोरबा, 29 अप्रैल 2025 को जब दोपहर 12:30 बजे तेलंगाना से वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का पीछे का दरवाज़ा टूटा हुआ था। घर की आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम गायब थे। उन्होंने तत्काल थाना सिविल लाइन रामपुर में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

जांच एवं गिरफ्तारी:

जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ संदेही किशोर शिवम कश्यप के साथ महंगी चीजें खरीद रहे हैं और शराब सेवन कर रहे हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की। उनके कब्जे से सोने का हार, चैन, अंगूठी, चांदी की पायल, चैन, लोटा, कांसे की थाली, पीतल का लोटा आदि सामग्री बरामद की गई। साथ ही जानकारी मिली कि शेष चोरी का माल अजय यादव को बेचा गया था। अजय यादव को भी गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में लिप्त रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. शिवम कश्यप पिता श्री घनाराम कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी आरामशीन, कुटी दुकान के पास, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
  2. अजय यादव (खरीदार) पिता स्व. श्री सतीश यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी जेल रोड मोहलाईन भाठा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा
  3. दो अपचारी बालक, जिनकी जानकारी गोपनीय रखी गई है

आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र. 253/2025, धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 112(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post