सकरी पुलिस की सजगता और तत्परता से 24 घंटे के भीतर तीन चोरों को किया गया गिरफ्तार


डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर.....

सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 130 (बिलासपुर–मुंगेली मार्ग) पर सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के रेलिंग पाइपों की चोरी के मामले में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 19-05-2025 को प्रार्थी शुभम साहू, निवासी काठाकोनी थाना सकरी, जिला बिलासपुर, थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अनिल बिल्डकॉम में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। उनकी फर्म द्वारा एनएच 130 पर रेलिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है। उसी दौरान कानन पेंडारी के पास से लगभग 5 क्विंटल लोहे के रेलिंग पाइप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹30,000 है।

प्राप्त शिकायत के आधार पर तत्काल अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया।

चोरी की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सकरी, निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा टीम गठित कर त्वरित जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर संदेही योगेन्द्र कुमार तिवारी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने दो अन्य साथियों – विकास बंजारे और शेखर यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा (क्रमांक CG10 BU 0453) तथा चोरी किया गया लोहे का रेलिंग पाइप जप्त किया गया। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹30,000 है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. योगेन्द्र कुमार तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी नया बाजार, सकरी
  2. विकास बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बटालियन रोड, सकरी
  3. शेखर यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी बटालियन रोड, सकरी

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

टीम में विशेष योगदान:
निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, धर्मेन्द्र राजपूत, आरक्षक सुमंत कश्यप एवं अनुप नेताम का सराहनीय योगदान रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post