शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बिक्री पर रोक: प्रशासन ने की सख्ती, 10 दुकानों से वसूला जुर्माना"

डेली न्यूज़ टाइम्स .... जिया उल्ला खान 

बिलासपुर,:-  जिले में तंबाकू और धूम्रपान के विरुद्ध अभियान तेज करते हुए जिला प्रशासन ने कोटपा एक्ट 2003 के तहत सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर तिफरा और न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।


यह अभियान औषधि विभाग, नगर निगम एवं सिरगिट्टी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान डीपीएस, सेंट पॉल, डीके स्कूल और न्यू बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास मौजूद दुकानों को जांचा गया।

टीम ने कोटपा एक्ट की धारा 4 और 6 के उल्लंघन पर प्रत्येक दुकानदार से 750 रुपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही, उन्हें भविष्य में कानून का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

शिक्षण संस्थानों के 100 गज के भीतर तंबाकू की बिक्री पर रोक
तिफरा क्षेत्र की 5 दुकानों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे स्कूल परिसरों से 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री तत्काल बंद करें। कोटपा एक्ट की धारा 6 के अनुसार, किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के भीतर तंबाकू उत्पाद बेचना पूरी तरह निषिद्ध है।

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान कानूनन अपराध
न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में पाए गए 5 दुकानदारों को अपनी दुकानों पर यह सूचना स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए:

  • “यहाँ धूम्रपान निषेध है”
  • “18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचे जाते”

कोटपा एक्ट की धारा 4 के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना कानूनन दंडनीय अपराध है।

जागरूकता बढ़ाने की अपील
इस कार्रवाई दल में औषधि निरीक्षक श्री सुनील पंडा, नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक श्री धीरज, सिरगिट्टी थाना प्रभारी और उनका स्टाफ शामिल रहा।
प्रशासन ने सभी व्यापारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी तरह के उल्लंघन पर अधिक जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कोटपा एक्ट के प्रावधानों का पालन करें, धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से दूर रहें, तथा समाज में इस विषय पर जागरूकता फैलाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post