वेंटीलेटर मे रह रही महिला से हुआ रेप... गुरुग्राम के प्राइवेट हॉस्पिटल का है मामला

डेली न्यूज़ टाइम्स..जिया उल्ला खान...
गुरुग्राम.....
दिल्ली से सटे हरियाणा गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के एक फेमस प्राइवेट अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ कर्मचारी ने कथित तौर पर यौन शोषण किया. आरोपी स्टाफ मेंबर ने इस घिनौनी वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला आईसीयू में वेंटीलेटर पर थी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

इसकी शिकायत महिला ने खुद पुलिस में की. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई. अब जानकारी मिल रही है कि आरोपी की शिनाख्त के लिए अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. 

होटल में बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने अब तक जो जानकारी दी है उसके अनुसार, एयर होस्टेस जिस होटल में ठहरी थी, उसके पूल में स्विमिंग करने के बाद वह बीमार हो गई थी. इसके बाद 46 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

Post a Comment

Previous Post Next Post